News Info
Go back
6 October, 2020, 12:58 AM
आलू के छिलकों के हैं बेजोड़ फायदे, सेहत के लिए हैं फायदेमंद
सब्जियों में आलू को राजा कहा जाता है. ये एक ऐसी सब्जी है जो बड़े आराम से किसी भी सब्जी के साथ बना के खाया जा सकता है. लेकिन क्या आप जानते हैं आलू ही नहीं बल्कि इसके छिलके के भी बेजोड़ फायदे हैं. चलिए बताते हैं आपको इसके फायदे.
आलू के छिलकों को उबालकर सेवन कर सकते हैं. इसके छिलते विटामिन बी3 से भरपूर आलू के छिलते हमें ताकत देने का काम करते हैं. साथ ही इसमें नैसीन होता है जो कार्बोज को एनर्जी में बदल देता है.
आलू के साथ साथ इसके छिलकों में भी कई मात्रा में फाइबर मौजूद होता है.साथ ही हमारी डाइजेस्टिव सिस्टम को बूस्ट करने में मदद करता है. शरीर में फाइबर बहुत जरूरी होता है. जो इस सब्जी में भरपूर मात्रा में पाया जाता है.
इसके साथ ही इसका एक और फायदा है कि ये हमारे शरीर के डाइजेस्टिव सिस्टम को भी मजबूत करता है.आलू के छिलकों में पोटैशियम पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को मेंटेन रखने में मदद करता है. साथ ही ये हमारे मेटाबॉलिज्म को भी मजबूत करता है.इसके अलावा हमारी नर्व्स को मजबूती मिलती है.
आंखों के नीचे अगर काले घेरे बन गए हों या धूप के चलते आपका चेहरा सांवला पड़ गया हो तो ऐसे में आप आलू के छिलकों को पीसकर उसका रस निकाल कर चेहरे पर लगाते रहें. ऐसा करने से कालापन दूर हो जाएगा.
वहीं यदि आपके बाल सफेद हो रहे हैं तो आप आलू के एक कटोरी छिलके को आधा लीटर पानी में उबालें. जब पानी एक से दो चम्मच रह जाए तो आप इससे अपने बालों पर लगाएं. बार बार ये उपयोग करने से आपके बाल ब्राउन हो जाएंगे.
वहीं यदि आपके शरीर में आयरन की कमी हो रही है तो ऐसे में आलू के छिलते आपके लिए बहुत फायदेमंद है. इसमें आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इससे एनीमिया होने का खतरा भी कम हो जाता है.
Source:
http://hindi.catchnews.com/health-care-tips-in-hindi/potato-peel-has-many-benefits-health-tips-201479.html




