News Info

Go back
मेहंदी से बालों में करें ब्राउन, रेड और बरंगडी कलर, मन चाहे हेयरकलर के लिए इस तरह घोले मेहंदी

5 October, 2020, 11:05 PM

मेहंदी से बालों में करें ब्राउन, रेड और बरंगडी कलर, मन चाहे हेयरकलर के लिए इस तरह घोले मेहंदी

सफेद बाल किसी भी महिला की खूबसूरती को खराब कर देते हैं। कुछ लोगों के कम उम्र में बाल सफेद हो जाते है, ऐसे में वह अपने सफेद बाल को छिपाने के लिए डाई करते हैं। सफेद बालों को ढकने के लिए लोग अमोनिया बेस्ट कलर का यूज करते हैं, जिससे बालों को काफी नुकसान होता है। बालों को कलर करने के लिए आप मेहंदी का यूज कर सकते हैं। मेहंदी लगाने से बालों को नुकसान नहीं होता है।

वहीं कुछ लोगों को कलर करवान का काफी शौक होता है। लेकिन लोग का मानना है कि मेहंदी से मन चाहा कलर नहीं आता है। बता दें कि मेहंदी को अगर सही ढंग से घोला जाए तो आप भी रंग पा सकती हैं। अगर हम मेहंदी घोलते समय थोड़ा सा बदलाव करें तो बालों को मनचाहा रंग मिल सकता है। मेंहदी से आप अपने बालों को रेड, ब्राउन और बरगंडी कलर कर सकती हैं। ये कलर एकदम केमिकल फ्री होंगे, इससे बालों को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होगा। तो चलिए जानते है कि अलग अलग कलर लाने के लिए मेहंदी किस तरह से घोलनी है।

बालों को भूरा रंग देने के लिए अगर आप मेहंदी से बालों को भूरा रंग देना चाहती है तो आपको मेहंदी कॉफी के पानी में घोलना होगा। मेहंदी घोलते समय आप लौंग का भी इस्तेमाल कर सकती हैं इससे आपके बालों को पोषण मिलेगा । मेहंदी घोलने के लिए अगर दो कप पानी में दो चम्मच कॉफी पाउडर और एक चम्मच लौंग डालकर पानी उबाल लें। इसमें मेहंदी घोलिए और रात भर इसे डूबे रहने दीजिए। आप इसमें आंवला पाउडर भी मिला सकती है इससे आपके बालों की जड़े मजबूत होगी। इसके बाद आप मेहंदी को अपने बालों में लगाएं। इससे आपके बालों को भूरा रंग मिलेगा।

रेड कलर बालों के मेहंदी को ऐसे घोले बालों को रेड कलर देने के लिए आपको बीटरुट पाउडर का यूज करना होगा। गर्म पानी में बीटरुट का पाउडर मिलाएं। इसके बाद इस पानी में मेहंदी घोल लें। आप इस घोल में विटामिन ई कैप्सूल ऑयल मिला सकती हैं। घोल को 7 से 8 घंटे तक रहने दें। इसके बाद मेहंदी को बालों में लगाएं। इससे आपके बालों को रेड कलर मिलेगा।

काले बालों के लिए इस तरह घोले मेहंदी कुछ लोगों को काले बाल पसंद होते है, अगर आप भी अपने बाल काले करना चाहती है तो आप मेहंदी के साथ कत्था घोल सकती हैं। सबसे पहले आपको चाय के पानी के साथ लौंग उबाल कर मेहंदी घोलना होगा। इसके बाद आपको मेहंदी में 2 बड़े चम्मच कत्था पाउडर मिला दें। 8 से 10 बूंद मेहंदी का तेल मिलाएं। मेहंदी को 7 से 8 घंटे तक भिगो कर रखना होगा। इसके बाद आपको मेहंदी के ऊपर काला रंग का पानी नजर आएंगा। इसे मिलाकर आप अपने बालों में लगाएं। इससे आपके बाल काले हो जाएंगे।

बरगंडी कलर के मेहंदी को घोलने का तरीका बहुत ही महिलाएं अपने बालों को बरगंडी कलर देना चाहती हैं। अगर आप भी बरगंडी कलर देना चाहती है तो आप बीटरुट का इस्तेमाल कर सकती हैं। सबसे पहले एक बीटरुट का जूस निकालें। इस जूस में दो कप पानी विद लेमन जूस मिलाएं। अगर आपको लाइट बरगंडी कलर चाहिए तो आप पानी और नींबू की मात्रा एक जैसी रखें। अगर आपको डार्क बरगंडी कलर चाहिए तो आप पानी ज्यादा और नींब का रस कम मिलाएं। 70-30 का रेशो रखें। इस मिश्रण को मेहंदी के साथ मिलाकर घोलें। 7 से 8 घंटे के लिए मेहंदी को रख दें। इसके बाद आप इसे अपने बालों पर लगाएं। इससे आपक बाल बरगंडी कलर के हो जाएंगे।







Source:

https://hindi.boldsky.com/beauty/hair-care/know-how-to-get-burgundy-red-or-brown-hair-colour-with-henna-020852.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help