News Info

Go back
जोड़ों के दर्द में आराम देगा ये होममेड देसी काढ़ा, जानें बनाने का तरीका

2 October, 2020, 11:00 PM

जोड़ों के दर्द में आराम देगा ये होममेड देसी काढ़ा, जानें बनाने का तरीका

जोड़ों का दर्द बेचैन करके रख देता है। अगर आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो ये होममेड काढ़ा आपकी मदद कर सकता है। जानिए क्या है ये काढ़ा और इसे बनाने का तरीका।

जोड़ों का दर्द बेचैन करके रख देता है। दर्द के साथ-साथ जब इसमें सूजन भी आ जाए तो समस्या और भी बढ़ जाती है। ऐसे में किसी भी काम को करना एक टास्क बन जाता है। कई बार तो एक बार बैठ गए तो दोबारा उठने में कुछ मिनट भी लग जाते हैं। अगर आप भी जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो ये होममेड काढ़ा आपकी मदद कर सकता है। जानिए क्या है ये काढ़ा और इसे बनाने का तरीका।

साबित धनिया का काढ़ा

धनिए का बीज कई गुणों से भरपूर होता है। इन बीजों को पीसकर या फर कच्चा भी खाने में आपने कई बार इस्तेमाल किया होगा। लेकिन बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि साबित धनिया जोड़ों के दर्द दो दूर करने में भी कारगर है। 

काढ़ा बनाने का तरीका

सबसे पहले धनिया के बीज लें।
पैन में करीब डेढ़ गिलास पानी डालकर उसमें करीब एक चम्मच धनिया के बीज डाल दें।
इसे तब तक उबालें जब तक यह खौलकर आधा ना रह जाए। 
इसके बाद गैस बंद कर गिलास में छान लें। 
जब ये हल्का गुनगुना हो तब इसे पीएं। 
रोजाना धनिया के बीज का काढ़ा पीने से धीरे धीरे जोड़ों का दर्द खत्म हो जाएगा। साथ ही सूजन भी चली जाएगी। 
अगर आप किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित है तो इसे पीने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 





Source:

https://www.indiatv.in/health/coriander-seeds-kadha-gives-instant-relief-in-joint-pain-know-how-to-make-it-in-hindi-741224
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help