News Info

Go back
असहनीय दर्द देता है किडनी स्टोन, छुटाकारा पाने के लिए डाइट में शामिल करें ये खाद्य पदार्थ

1 October, 2020, 10:20 PM

असहनीय दर्द देता है किडनी स्टोन, छुटाकारा पाने के लिए डाइट में शामिल करें ये खाद्य पदार्थ

किडनी में स्टोन यानी पथरी की कई वजहों से हो सकती है जैसे कि गलत लाइफस्टाइल (lifestyle), खाने की गलत आदतें या फिर साफ पानी और साफ चीजें न खाना. इस समस्या से छुटाकरा पाने के लिए न सिर्फ डॉक्टरी इलाज कराना बेहतर है. बल्कि खान-पान पर भी विशेष ध्यान रखना जरूरी है

नई दिल्ली: पथरी होना आजकल एक आम समस्या हो गई है. गलत खान-पान और जरुरत से कम पानी पीना किडनी की पथरी (kidney stone) का अहम कारण है. यह बात जानते हुए भी हम अपनी किडनी (Kidney) और उसकी सुरक्षा को लेकर लापरवाह रहते हैं. किडनी में स्टोन यानी पथरी की कई वजहों से हो सकती है जैसे कि गलत लाइफस्टाइल (lifestyle), खाने की गलत आदतें या साफ चीजें न खाना. इस समस्या से छुटाकरा पाने के लिए न सिर्फ डॉक्टरी इलाज कराना बेहतर है. बल्कि खान-पान पर भी विशेष ध्यान रखना जरूरी है. चलिए फिर जानते हैं कि किडनी स्टोन से पीड़ित लोगों को अपनी डाइट में किन खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए.

तुलसी
तुलसी (tulsi) की पत्तियों में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो यूरिक एसिड के स्तर को स्थिर कर देते हैं. इसकी वजह से किडनी स्टोन नहीं बन पाते. बेसिल में ऐसिटिक एसिड भी होता है जो किडनी स्टोन्स को घोलने और खत्म करने में मदद करता है. रोजाना एक चम्मच तुसली का जूस पीने से किडनी की पथरी खत्म हो सकती है.

नींबू का जूस
नींबू में पाया जाने वाला सिट्रेट नाम का तत्व कैल्शियम डिपॉजिट को ब्रेक करने में मदद करता है और ग्रोथ की प्रक्रिया को धीमा कर देता है. आप रोजाना या तो खाने के बाद नींबू का जूस (lemon juice) ले सकते हैं या फिर आप इसे अपने नियमित डायट में शामिल कर सकते हैं.



Source:

https://zeenews.india.com/hindi/health/kidney-stone-add-these-food-items-in-diet/757208
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help