News Info

Go back
इस घरेलू उपचार से ठीक हो जाएगी सूखी खांसी, बहुत जल्द मिलेगा आराम

28 September, 2020, 11:55 PM

इस घरेलू उपचार से ठीक हो जाएगी सूखी खांसी, बहुत जल्द मिलेगा आराम

सूखी खांसी कई रोगों को जन्म दे सकती है। इससे अस्थमा और फेफड़ों से जुड़ी कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए जरूरी है कि सूखी खांसी को दूर करने के लिए आप इस घरेलू उपचार का सहारा लें।

बदलते हुए मौसम में हमें कई प्रकार की बीमारियों का खतरा रहता है। इनमें से कुछ सामान्य रूप से होने वाली समस्या कभी-कभी लापरवाही बरतने पर सेहत के लिए बड़ी नुकसानदायक साबित हो जाती है। एक ऐसी ही स्वास्थ्य समस्या सूखी खांसी है। सूखी खांसी होने पर कई लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन यह बड़ी लापरवाही साबित हो सकती है।

आपको यह बात किसी न किसी माध्यम से जरूर पता होगी कि खांसी की समस्या लंबे समय तक बनी रहे तो व्यक्ति को टीबी भी हो सकती है। इसके अलावा यह समस्या थ्रोट इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ा देती है। इसलिए यहां पर आपको एक ऐसे घरेलू उपचार के बारे में बताया जा रहा है जिससे आप सूखी खांसी को कुछ ही दिनों में ठीक कर सकते हैं।


इस घरेलू उपचार से होगा फायदा

सूखी खांसी की समस्या को दूर करने के लिए आपको हल्दी की जरूरत पड़ेगी। हल्दी के औषधीय गुणों के बारे में तो आपको वैसे भी बहुत पता होगा। लेकिन सूखी खांसी की समस्या को दूर करने के लिए हल्दी के सेवन के फायदे बहुत कम लोगों को ही मालूम हैं।

हल्दी में करक्यूमिन होता है। यह एक ऐसा यौगिक है जिसमें एंटी इन्फ्लेमेट्री, एंटीवायरल और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। यह खांसी की समस्या को दूर करने के लिए लाभदायक असर दिखा सकते हैं। इसके अलावा NCBI के एक वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार, हल्दी का सेवन करने से खांसी की समस्या को दूर करने में काफी मदद मिलती है।

कैसे इस्तेमाल करना है यह घरेलू उपचार

इस घरेलू उपचार को ट्राय करने के लिए आपको हल्दी के साथ कालीमिर्च पाउडर और शहद की जरूरत पड़ेगी। इसे निम्न प्रकार तैयार करना है -

½ चम्मच हल्दी लें।
इसमें ½ चम्मच काली मिर्च पाउडर मिक्स कर लें।
अब इसमें शहद को मिलाकर इसका पेस्ट तैयार कर लें।
अब इस पेस्ट को रात में सोने से पहले खाएं।
आप चाहें तो इस पेस्ट को गर्म पानी में मिलाकर पीने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
आपको कुछ ही दिन में इस समस्या से राहत मिल जाएगी।
एक बात का ध्यान दें कि अगर आपको दो दिन से ज्यादा खांसी की समस्या बनी रहे तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।











Source:

https://navbharattimes.indiatimes.com/lifestyle/health/articlelist/2355115.cms?curpg=12
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help