News Info

Go back
कमजोर होते हृदय में नई जान फूंक सकते हैं बादाम, कोरोना टाइम में इस तरह करें उपयोग

28 September, 2020, 11:28 PM

कमजोर होते हृदय में नई जान फूंक सकते हैं बादाम, कोरोना टाइम में इस तरह करें उपयोग

कोरोना वायरस के संक्रमण काल में कार्डियोवस्कुल हेल्थ का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसमें बादाम का नियमित सेवन आपकी बहुत सहायता कर सकता है...

'न्यू नॉर्मल' के साथ अपने जीवन को जीने की कला हम सभी सीख रहे हैं। काफी कुछ नया हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा बन चुका है, जैसे मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग, बिना जरूरी काम के बाहर ना जाना, हाथ सैनिटाइज करना आदि। इसके अलावा खान-पान संबंधी कुछ खास चीजों को हम अपनी लाइफ में शामिल करने के लिए प्रयास कर रहे हैं।

ताकि कोरोना संक्रमण के बीच इस नए माहौल में सामान्य जीवन जी सकें। कोरोना वायरस सबसे पहले हमारे फेफड़ों पर असर करता है और ठीक होने के बाद यह संक्रमण हमारे दिल की हालत को खराब बनाए रखता है। इन दोनों ही समस्याओं से बचने में बादाम हमारी बहुत सहायता कर सकते हैं। क्योंकि हमारी कार्डियोवस्कुलर हेल्थ के लिए बादाम का सेवन बेहद लाभकारी होता है।

खुद को अंदर से संवारने का समय
-हम सभी को 2020 का बहुत समय से इंतजार था। हम सभी इस साल को लेकर बहुत-सी उम्मीद संजोए हुए थे। लेकिन कोरोना वायरस ने इन सभी उम्मीदों को पूरा 360 डिग्री घुमा दिया। लेकिन परेशान होने से बेहतर है कि हम एक प्यारी-सी मुस्कान के साथ इन सबका स्वागत करें।


-यह समय बाहरी जीवन से थोड़ा कटकर खुद अपनी सेहत पर और अपनी अंदरूनी खूबसूरती पर ध्यान देने की जरूरत है। ताकि हम अंदर से मजबूत और खुश बन सकें। तो इन सभी चाहत को पूरा करने के लिए आप अपने दैनिक जीवन में बादाम खाना शुरू करें। बादाम खाने से आपको किस तरह अपनी इनर हेल्थ को संवारने में मदद मिलेगी यहां जानें...

एलडीएल को कम करे
-दैनिक जीवन में बादाम का सेवन करने से आपके शरीर में बैड कॉलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। भीगे हुए बादाम का छिलका उतारकर खाने से हृदय को नुकसान पहुंचानेवाली आंतरिक सूजन की समस्या भी नहीं होती है।


मानसिक सेहत को बेहतर करे
-यदि आप शाम के समय स्नैक्स टाइम में अन्य फ्राइड स्नैक्स को हटाकर बादाम का सेवन करते हैं, बादाम मिल्क का सेवन करते हैं या बादाम युक्त फ्रूट चाट खाते हैं तो ये सभी आपकी मानसिक सेहत को बेहतर बनाने का काम करते हैं। क्योंकि बादाम के नियमित सेवन से मानसिक तनाव का स्तर तेजी से कम होता है।

कार्डियोवस्कुलर सेहत को बेहतर करे
-नियमित रूप से बादाम का सेवन दिल की धड़कनों के लिए भी लाभकारी होता है। पिछले दिनों लंदन के किंग्स कॉलेज में हुए एक शोध में यह बात सामने आई है कि हृदय की पंप करने की गति और रक्त के संचार को सही बनाए रखने में बादाम का सेवन बहुत लाभ पहुंचाता है।









Source:

https://navbharattimes.indiatimes.com/lifestyle/health/articlelist/2355115.cms?curpg=5
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help