News Info

Go back
सभी दालों से ज्यादा पौष्टिक है मूंग की दाल, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए जरूर खाएं

27 September, 2020, 10:47 PM

सभी दालों से ज्यादा पौष्टिक है मूंग की दाल, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए जरूर खाएं

आमतौर पर मूंग दाल को ज्यादातर लोग तभी खाते हैं, जब वे बीमार होते हैं या फिर उन्हें पेट से जुड़ी कोई समस्या होती है लेकिन मूंग की दाल किसी भी दूसरी दाल से ज्यादा पौष्टिक होती हैं।


दाल के पोषक तत्त्व 
-दालों में सबसे पौष्टिक दाल, मूंग की होती है, इसमें विटामिन ए, बी, सी और ई की भरपूर मात्रा होती है। साथ ही पोटेशियम, आयरन, कैल्शियम की मात्रा भी मूंग में बहुत होती है। इसके सेवन से शरीर में कैलोरी भी बहुत नहीं बढ़ती है। अगर अंकुरित मूंग दाल खाएं तो शरीर में कुल 30 कैलोरी और 1 ग्राम फैट ही पहुंचता है।


-अंकुरित मूंग दाल में मैग्‍नीशियम, कॉपर, फोलेट, राइबोफ्लेविन, विटामिन, विटामिन सी, फाइबर, पोटेशियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन बी -6, नियासिन, थायमिन और प्रोटीन होता है। 

-मूंग की दाल के स्‍प्राउट में ग्‍लूकोज लेवल बहुत कम होता है इस वजह से मधुमेह रोगी इसे खा सकते हैं।

-मूंग की दाल के स्‍प्राउट में ओलियोसाच्‍चाराइडस होता है जो पॉलीफिनॉल्‍स से आता है। ये दोनों की घटक, गंभीर रोगों से लड़ने की क्षमता को प्रबल करते हैं। कैंसर के रोगी भी इसका सेवन आराम से कर सकते हैं।

-मूंग की दाल में ऐसे गुण होते हैं, जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा देते हैं और उसे बीमारियों से लड़ने की ताकत देते हैं। इसमें एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इंफलामेट्री गुण होते हैं, जो शरीर की इम्‍यूनिटी बढ़ाते हैं।

-मूंग की दाल के स्‍प्राउट में शरीर के टॉक्सिक को निकालने के गुण होते हैं। इसके सेवन से शरीर में विषाक्‍त तत्‍वों में कमी आती है।










Source:

https://www.livehindustan.com/lifestyle/story-moong-dal-is-best-immunity-booster-know-benefits-3444397.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help