News Info

Go back
रोज सुबह नमक का पानी पीने से होने वाले फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

27 September, 2020, 01:26 AM

रोज सुबह नमक का पानी पीने से होने वाले फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

रोज सुबह नमक का पानी पीने से कई बीमारियों से निजात मिल सकती है। तो आइए जानते हैं हर रोज नमक का पानी पीने से शरीर को क्या-क्या फायदे होते हैं।

नई दिल्ली:
क्या आप जानते है कई बार मिनरल्स की कमी से भी हमारा शरीर बीमारियों की चपेट में आ जाता है। ऐसे में ज़रूरी है कि इंसान अपने खानपान में मिनिरल्स का ख़्याल रखे। शरीर में नमक की कमी से भी कई गंभीर बीमारी हो सकती है। लेकिन अगर हर रोज़ सही मात्रा में नमक का सेवन किया जाए तो यह आपके लिए दवाई का भी काम करता है।

रोज सुबह नमक का पानी पीने से शरीर में कई तत्वों की पूर्ति की जा सकती है। रोज सुबह नमक का पानी पीने से कई बीमारियों से निजात मिल सकती है। तो आइए जानते हैं हर रोज नमक का पानी पीने से शरीर को क्या-क्या फायदे होते हैं।

हड्डियाों को मजबूत बनाने के लिए नमक का सेवन ज़रूरी

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए भी नमक का पानी पीने से फायदा मिलता है। इससे शरीर को कैल्सियम की पूर्ति होती है और हड्डियां मजबूत होती है।

त्वचा के लिए

नमक का पानी पीने से त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर किया जा सकता है।  इससे मुंहासे, दाग धब्बों से आसानी से छुटकारा मिल सकता है। इसके साथ ही नमक के पानी से त्वचा में भी निखार आता है।

लिवर की परेशानी मिलती है मुक्ति

नमक के पानी से लिवर की समस्‍या को भी दूर किया जा सकता है। नमक के पानी से खराब या डैमेज लिवर सेल्‍स दोबारा काम करने लगती हैं। शरीर से टॉक्‍सिन निकालना काफी जरूरी होती है और इसके लिए भी नमक का पानी पीने से काफी फायदा पहुंचता हैं।

नींद ना आने की दिक्कत से छुटकारा

अगर आप नींद की समस्या से परेशान है तो नमक वाले पानी का सेवन करें। प्राकृतिक नमक में मौजूद मिनरल तंत्रिका तंत्र को शांत करने में मदद करता है। नमक, कोर्टिसोल और एड्रनलाईन, जैसे खतरनाक स्ट्रेस हार्मोन को कम कर रात को अच्‍छी नींद लाने में मदद करता है।

पाचन तंत्र के लिए

अच्छे पाचन के लिए लार ग्रंथी का सक्रिय होना बहुत जरूरी होता है और काले नमक वाला पानी मुंह में लार ग्रंथी को सक्रिय करने में मदद करता है। पेट के लिए भी नमक का पानी काफी फायदेमंद साबित होता है। वहीं पाचन क्रिया को दुरुस्त करने के लिए नमक का पानी काफी फायदा पहुंचाता है। नमक का पानी पीने से पाचन तंत्र को ठीक किया जा सकता है।

बैक्टीरिया होता है खत्म

शरीर में कई खतरनाक बीमारी फैलाने वाले बैक्टीरिया को मारने के लिए भी नमक का पानी काफी अच्छा रहता है। नमक के पानी में नेचुरल एंटी-बैक्टीरियल होता है, जिससे बैक्टीरिया को मारा जा सकता है।














Source:

https://www.newsnationtv.com/health/news/health-news-benefits-of-salt-water-skin-and-other-disease-problem-47161.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help