News Info
Go back
24 September, 2020, 04:21 AM
स्किन पर निखार और चमक बरकरार रखने के लिए चेहरे पर लगाएं टमाटर फेस मास्क
टमाटर में कूलिंग गुण पाए जाते हैं, जो स्किन को यूवी किरणों से बचाने का कार्य करते हैं। आज हम आपको स्किन को खूबसूरत बनाने के लिए टमाटर का उपयोग करने का तरीका (Tomato Face Mask) बताने जा रहे है, आइए जानते हैं स्किन पर टमाटर का कैसे करें इस्तेमाल-
Tomato Face Mask : टमटार का इस्तेमाल लगभग सभी घरों में किया जाता है। सेहत के लिए टमाटर काफी अच्छा माना जाता है। सेहत के साथ-साथ स्किन के लिए भी टमाटर काफी गुणकारी माना जाता है। अगर आप चमकदार और निखरी स्किन चाहते हैं, तो स्किन पर टमाटर का इस्तेमाल जरूर करें। दरअसल, टमाटर में कूलिंग गुण पाए जाते हैं, जो स्किन को यूवी किरणों से बचाने का कार्य करते हैं। आज हम आपको स्किन को खूबसूरत बनाने के लिए टमाटर का उपयोग करने का तरीका (Tomato Face Mask) बताने जा रहे है, आइए जानते हैं स्किन पर टमाटर का कैसे करें इस्तेमाल- Also Read - शरीर में जब दिखाई दे ये 5 संकेत तो समझ लें वक्त से पहले बूढ़े हो रहे हैं आप, अभी से बदलें अपनी ये 5 आदतें
घर में बनाएं टमाटर के फेस मास्क
स्किन पर टमाटर का फेसमास्क लगाने से स्किन ग्लोइंग होती है। टमाटर फेसमास्क आप घर पर बहुत ही आसान तरीके से बना सकते हैं। फेसमास्क का इस्तेमाल करने से आपकी स्किन पहले से कहीं ज्यादा खूबसूरत लगेगी। इस मास्क को तैयार करने के लिए नींबू का इस्तेमाल किया जाता है। नींबू स्किन के दाग-धब्बों को दूर करने में आपकी (Tomato Face Mask) मदद करते हैं। Also Read - Beauty DIY : उबले चावल से तैयार करें बॉडी लोशन, कोरियन गर्ल की तरह चिकनी हो जाएगी स्किन
नींबू और टमाटर से तैयार मास्क बनाने की विधि
सबसे पहले आधा टमाटर लें। इस टमाटर को अच्छी तरह से ब्लेंडर में पीसकर इसकी अच्छे से प्यूरी बना लें।
इस पेस्ट में आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं।
अब आप इस मास्क को अपने चेहरे पर लगा सकते हैं।
करीब 15 मिनट तक मास्क को चेहरे पर लगाने के बाद इसे ठंडे पानी से साफ कर लें।
टमाटर और नींबू से तैयार इस मास्क को अपने चेहरे पर करीब 10 से 15 दिनों तक लगाएं। इससे आपको बेहतर रिजल्ट मिलेगा।
टमाटर और खीरे का फेस मास्क
खीरे और टमाटर का फेस मास्क स्किन के लिए बहुत ही लाभदायक होता है।
इस फेसमास्क को बनाने के लिए आधा टमाटर लें।
इसे अच्छी तरह ब्लेंड कर प्यूरी बना लें।
अब इसमें खीरा काटकर इसे पीसें।
इस मास्क को आप अपने चेहरे पर करीब 15 मिनट से लिए लगाएं और चेहरे को साफ कर लें।
चमकदार और डैंड्रफ फ्री बालों के लिए तैयार करें ये पैक, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर Also Read - बांझपन की परेशानी को दूर करे नागकेसर, इन 6 समस्याओं को भी करता है दूर
रूसी और झड़ते बालों से हैं परेशान तो लगाएं आलू का रस, जानें इस्तेमाल करने का तरीका
फेस की चर्बी को दूर करने के लिए बैठे-बैठे सिर्फ 5 मिनट करें ये एक्सरसाइज
Source:
https://www.thehealthsite.com/hindi/beauty/how-to-use-tomato-for-face-glowing-and-charming-skin-in-hindi-763245/




