News Info

Go back
Sleeping Fact: 7 घंटे से कम नींद लेने पर शरीर पर ये होता है असर, जानिये कुछ रोचक फैक्‍ट

22 September, 2020, 06:19 AM

Sleeping Fact: 7 घंटे से कम नींद लेने पर शरीर पर ये होता है असर, जानिये कुछ रोचक फैक्‍ट

 

Sleeping Fact: नींद हमारी सेहत के लिए बहुत ज़रूरी है। इसकी कमी से उम्र भी कम हो सकती है। नींद हमें अच्‍छा अहसास देती है और मूड भी दुरुस्‍त करती है। एक संतुलित जीवन के लिए भरपूर नींद होना चाहिये। यदि आपने एक अच्‍छी नींद ली है तो यह माना जाता है कि आपकी सेहत ठीक है। यदि ऐसा नहीं है तो आपका प्रदर्शन प्रभावित हो सकता है। सोते समय यदि आप दुस्‍वप्‍न देखते हैा तो इससे आपकी दिल की स्थिति पर असर पड़ता है। आपको माइग्रेन, नींद की क्षति हो सकती है। नींद का अभाव दिमागी क्षमता को प्रभावित करता है।आइये जानते हैं नींद के बारे में कुछ जरूरी बातें।

- अपने जीवन का एक तिहाई भाग यानी करीब 25 साल हम नींद में ही गुज़ार देते हैं।

- संतुलित नींद से हृदय को लाभ पहुंचता है। इससे याददाश्‍त भी सुधरती है।

- शिशु अपने जीवन के शुरुआती दो वर्षों में छह माह का समय तो सोते हुए ही बिता देते हैं। इससे पेरेंट्स अपने बच्‍चे के 6 महीने का समय चूक जाते हैं।

- बिना नींद लिए सर्वाधिक समय गुजारने का 11 दिन का रिकार्ड है। 7 घंटे से कम समय की नींद लेने पर जीने की इच्‍छा घटती जाती है।

- सोते समय डॉल्फिन का केवल आधा ब्रेन ही नींद में रहता है। कुछ बहरे लोग नींद में इशारों की भाषा ईजाद कर लेते हैं। नींद की कमी से एक सप्‍ताह के भीतर 2 पाउंड वजन घट सकता है।

- एक घोंघा लगातार 3 वर्षों तक सो सकता है। उसकी गिनती प्राणियों में सर्वाधिक लंबी अवधि की नींद लेने वालों में होती है।

कई लोग बिना कुछ खाये-पीये दो महीने तक जीवित रह सकते हैं लेकिन बिना नींद के 11 से अधिक नहीं जी सकते।

- जापान में नियम है कि आप काम के वक्‍त नींद नहीं निकाल सकते। इसे कामचोरी की श्रेणी में माना जाता है।

- एक अध्‍ययन के अनुसार अमावस्‍या के समय लोगों को बेहतर नींद का अहसास होता है, जबकि पूर्णिमा के समय नींद खराब आती है।

- खरगोश आंखें खुली रखकर भी सो सकता है। नींद के बारे में रोचक बात ये है कि आप टीवी देखते रहने की तुलना में सोकर अधिक कैलोरी बर्न कर सकते हैं।

- बिल्लियां अपने जीवनकाल में 70 प्रतिशत समय सोकर बिता सकती हैं। घोड़े खड़े-खड़े होकर भी सो सकते हैं।



 















Source:

https://www.naidunia.com/magazine/sehat-sleeping-fact-if-you-take-sleep-less-than-7-hours-this-is-effect-on-body-know-some-interesting-fact-6115913
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help