News Info

Go back
Tea For Immunity: इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार है अदरक, लहसुन और हल्दी की चाय!

22 September, 2020, 04:28 AM

Tea For Immunity: इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार है अदरक, लहसुन और हल्दी की चाय!

यहां पर है अदरक, लहसुन और हल्दी की चाय बनाने की रेसिपीः
सामग्री:
2 लहसुन की कली

आधा इंच अदरक

आधा इंच कच्ची हल्दी या हल्दी पाउडर आधा चम्मच 

1.5 कप पानी (चाय के लिए)

तरीका:
1. अदरक, लहसुन, हल्दी का एक पेस्ट बनाएं. पेस्ट बनाने के लिए पानी की थोड़ी मात्रा का उपयोग करें. यदि आप एक शॉट लेना चाहते हैं, तो एक गिलास में पेस्ट का 1 चम्मच लें और थोड़ा पानी मिला लें इसके बाद इसका सेवन कर लें.

 2. चाय के लिए, पानी उबालें और इसमें एक चम्मच पेस्ट मिलाएं. सब कुछ एक साथ उबालें.

 3. एक कप में चाय को डाल दें और यदि आप चाहें तो कुछ शहद और नींबू भी मिला सकते हैं.

आपकी चाय बनकर तैयार है. अब आप इसका सेवन कर सकते हैं. 


अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.









Source:

https://food.ndtv.com/hindi/tea-for-immunity-how-to-make-ginger-garlic-and-turmeric-tea-for-boost-immunity-2298666
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help