News Info

Go back
राहत भरी खबरः पहली व दूसरी स्टेज के कोरोना मरीजों पर आयुष परीक्षण शुरू

26 April, 2020, 10:35 PM

राहत भरी खबरः पहली व दूसरी स्टेज के कोरोना मरीजों पर आयुष परीक्षण शुरू

*सार*

*दिल्ली सहित कई राज्यों में होम्योपैथी, आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सा का इस्तेमाल जारी

*पीएमओ के निर्देश पर 50 विशेषज्ञों की समिति ने तैयार किए थे दिशा-निर्देश

*विस्तार*

संक्रमण से बचाव के लिए डॉक्टर रोग प्रतिरोधक क्षमता पर जोर दे रहे हैं। भारतीय चिकित्सा पद्धति में भी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए कई उपचार हैं। अब कोरोना से बचाव के लिए इन्हीं पारंपरिक इलाजों पर जोर दिया जा रहा है। दिल्ली व यूपी सहित कई राज्यों में होम्योपैथी, आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सा का इस्तेमाल शुरू हो चुका है। बिना लक्षण वाले संक्रमित या हल्के संक्रमण वाले पहली और दूसरी स्टेज के मरीजों को एलोपैथी के साथ ये दवाएं भी दी जा रही हैं। इनके लिए कोविड स्वास्थ्य केंद्र व कोविड निगरानी केंद्र बनाए गए हैं। 
आयुष मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में आयुष दवाओं की अहम भूमिका है। बिना लक्षण वाले या हल्के असर वाले मरीजों को आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी और सिद्ध चिकित्सा की दवाएं दी जा रही हैं। इनके नतीजे संतोषजनक रहे हैं।

कोविड निगरानी केंद्र व कोविड स्वास्थ्य केंद्रों में आयुष चिकित्सकों की टीमें भी तैनात करने के निर्देश हैं, ताकि आयुष डॉक्टर की निगरानी में ही उपचार दिया जा सके। मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, इस ट्रायल का मकसद कोविड में भारतीय पद्धति का आकलन करना है। 

*अलग अलग समूह बने अस्पतालों में 

*जानकारी के अनुसार पहली व दूसरी स्टेज के मरीजों के कई समूह बनाए गए हैं, जिसमें से किसी समूह को एलोपैथी तो किसी को एलोपैथी के साथ आयुर्वेदिक दवा दी जा रही है। एक समूह को होम्योपैथी और आयुर्वेदिक दवा भी दे रहे हैं। एक समूह को तीनों चिकित्सा पद्धति की दवाएं दी जा रही हैं। इस आयुष शोध के परिणाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जर्नल्स में प्रकाशित किया जाएगा।







Source:

https://www.amarujala.com/india-news/ayush-test-starts-on-first-and-second-stage-corona-patients
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help