News Info
Go back
26 April, 2020, 10:32 PM
कोरोना वायरस से लड़ने में स्वदेशी आयुष क्वाथ बनेगा हथियार, ये तीन चीजें बढ़ाएंगी प्रतिरोधक क्षमता
आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेदिक दवा निर्माता कंपनियों को दी बनाने की सलाह, सभी प्रदेशों से भी उनके यहां उत्पादन कराने का आग्रह वायरस से लड़ने में स्वदेशी आयुष क्वाथ यानी आयुर्वेदिक काढ़ा बड़ा हथियार साबित होगा। इस महामारी से लड़ने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होना जरूरी है। लोगों में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए सरकार ने देसी काढ़े को बढ़ावा देने की तैयारी कर ली है। इसके तहत तुलसी, सुन्थी, दालचीनी और काली मिर्च के मिश्रण को आयुष क्वाथ नाम से पेश किया जा रहा है।
*आयुर्वेद दवा कंपनी ने की उत्पादन की तैयारी
केंद्रीय आयुष मंत्रालय के मुताबिक, यह मिश्रण गोली व चूर्ण में उपलब्ध होगा। यूनानी और सिद्ध के नुस्खों के मिश्रण भी तैयार होंगे। प्रमुख आयुर्वेदिक दवा निर्माण कंपनी एमिल फार्मास्युटिकल ने आयुष क्वाथ बनाने की तैयारी भी शुरू कर दी है।
*प्राचीन आयुर्वेद में है काढ़े का उल्लेख
आयुर्वेद में भी इसका उल्लेख है। सरकार रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए आयुष नुस्खों को अपनाने की अपील कर रहे हैं। रविवार को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में आयुष चिकित्सा की अहम भूमिका पर चर्चा की थी।
*लाइसेंस की प्रक्रिया भी कर दी आसान
आयुष मंत्रालय के एक वरिष्ठ निदेशक ने कहा- आयुर्वेद, यूनानी और सिद्ध में प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के कई नुस्खे हैं। इसके लिए औषधि व प्रसाधन सामग्री नियम 1945 के तहत लाइसेंस इत्यादि कार्य को प्राथमिकता भी दी जाएगी।
Source:
https://www.amarujala.com/lifestyle/indigenous-ayush-will-become-weapon-to-fight-corona-virus




