News Info

Go back
एनआईडी तैयार कर रहा योगा चटाई की डिजाइन

8 April, 2016, 04:14 AM

एनआईडी तैयार कर रहा योगा चटाई की डिजाइन

"वैश्विक स्तर पर योगा की महत्ता का डंका बजने के बाद अब देश का राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (एनआईडी) योगा "

अहमदाबाद।वैश्विक स्तर पर योगा की महत्ता का डंका बजने के बाद अब देश का राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (एनआईडी) योगा चटाई (योगा मेट) की आकर्षक डिजाइन तैयार करने में जुटा है। आयुर्वेद, योगा एवं नेचुरोपेथी, उनाई, सिद्ध एवं हौम्योपैथी (आयुष) मंत्रालय ने संस्थान को इसकी डिजाइन बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है। डिजाइन तैयार होने के बाद उसी अनुरूप योगा चटाई को देशभर की जेलों में तैयार किया जाएगा। कैदी इन्हें तैयार करेंगे।

बेहतरीन उत्पादों की सूची मंे शुमार: व्यास ने बताया कि उन्होने आयुष मंत्रालय को सुझाव भी दिया है कि इस योगा चटाई को देश की विभिन्न जेलों में बनने वाले बेहतरीन उत्पादों की सूची में भी शामिल किया जा सकता है। ताकि जेलों में बंद बंदीवानों (कैदियों) के हुनर का इस्तेमाल कर इसे तैयार कराया जा सके। इससे कैदियों को भी आय होगी और मार्केट में भी बेहतर गुणवत्ता व डिजाइन वाली योगा चटाई उपलब्ध हो सकेगी।

मोदी का खास प्रयास

सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र संघ ने 11 दिसंबर 2014 को योगा की महत्ता को स्वीकारते हुए हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की घोषणा की है। इसके तहत गत वर्ष 21 जून 2015 को विश्व में पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। दिल्ली में राजपथ पर आयोजित हुए योगा कार्यक्रम में चाइनीज योगा चटाई को उपयोग में लिए जाने की घटना मीडिया में सुर्खियां बनी थीं। इसे देखते हुए आयुष मंत्रालय ने देश में ही योगा चटाई को डिजाइन कर तैयार कराने का निर्णय किया है। जिसका जिम्मा देश के सबसे बड़े डिजाइन संस्थान एनआईडी को सौंपा है।

योगा को बढ़ावा देने का प्रयास

एनआईडी के निदेशक प्रद्युम्न व्यास ने बताया कि आयुष मंत्रालय योगा को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। विशेषकर युवाओं को इसके प्रति आकर्षित करने की कोशिश की जा रही है। चटाई की डिजाइन तैयार करने का जिम्मा एनआईडी को सौंपा है। इसे इस प्रकार से डिजाइन किया जा रहा है कि इस पर बैठकर योगा के सारे आसन आरामदायक तरीके से आसानी से किए जा सकें। इतना ही नहीं इसमें भारतीयता की झलक भी देखने को मिले और आकर्षक भी हो।

नगेन्द्र सिंह

- See more at: http://www.patrika.com/news/ahmedabad/preparing-nid-design-yoga-mat-1262676/#sthash.Rw73nY1i.dpuf

Source:

http://www.patrika.com/news/ahmedabad/preparing-nid-design-yoga-mat-1262676/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help