News Info

Go back
आयुष की 9 सदस्यीय टीम ने लिया सिम्स का जायजा

8 April, 2016, 03:48 AM

आयुष की 9 सदस्यीय टीम ने लिया सिम्स का जायजा

"आयुष विश्वविद्यालय की 9 सदस्यीय टीम ने रविवार को छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान का निरीक्षण किया "

बिलासपुर. आयुष विश्वविद्यालय की 9 सदस्यीय टीम ने रविवार को छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम यहां की हर तरह की व्यवस्था देखी। टीम के सदस्यों ने सिम्स के स्टॉफ से भी कई सवाल-जवाब किए। यह निरीक्षण सिम्स में पीजी सीटों की मान्यता को लेकर किया गया।

रविवार सुबह आयुष विश्वविद्यालय की 9 सदस्यीय टीम सिम्स में पहुंची। टीम के सदस्यों ने अटेंडेस रजिस्टर, वार्ड, ओपीडी, मरीजों को मिलने वाले भोजन सहित अन्य चीजों का जायजा लिया। टीम ने यहां के स्टॉफ से भी सवाल-जवाब किए। निरीक्षण के बाद यह टीम अपनी रिपोर्ट आयुष को सौंपेगी। यह रिपोर्ट बाद में सिम्स को दी जाएगी। यदि सब कुछ सही रहा तो सिम्स इस रिपोर्ट के आधार पर पीजी सीटें बढ़ाने के लिए अपना दावा एमसीआई के सामने पेश करेगा।

गौरतलब है कि पीजी सीटों में वृद्धि के लिए सिम्स काफी समय से प्रयासरत है। इसमें वृद्धि की जाना है। सीटें बढ़ाने से पहले एमसीआई की टीम सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लेती है। यह पर्याप्त होने पर ही सीटें बढ़ाईं जाती हैं।

- See more at: http://www.patrika.com/news/bilaspur/the-9-member-team-took-stock-of-ayush-cims-1258140/#sthash.eiubYrdd.dpuf

Source:

http://www.patrika.com/news/bilaspur/the-9-member-team-took-stock-of-ayush-cims-1258140/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help