News Info

Go back
वर्चुअल वर्ल्ड से मानसिक बीमारियों का खतरा The risk of mental illnesses from the Virtual World

14 May, 2015, 06:54 AM

वर्चुअल वर्ल्ड से मानसिक बीमारियों का खतरा The risk of mental illnesses from the Virtual World

"अमूमन देखने में आ रहा है कि बच्चे सोशल नेटवर्किंग के कारण समय पर खाना-पीना भी भूल जाते हैं " टेक्नोलॉजी के डवलपमेंट ने जहां लोगों की जिंदगी आसान और दूरी के अहसास को कम करवाया है, वहीं इसके व्यापक दुष्परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं। लोग अब ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर या ड्राइव करते हुए भी ज्यादातर समय अपने स्मार्टफोन और अन्य गैजेट्स पर एंगेज नजर आते हैं। इससे लोग न सिर्फ लोगों से दूर, बल्कि मानसिक रोगों के शिकार भी हो रहे हैं। वर्चुअल वर्ल्ड के कारण बच्चों से लेकर बड़ों तक बदलती जिंदगी की पड़ताल के लिए डिफरेंट फील्ड से जुड़े एक्सपर्ट्स से जानी उनकी राय- किड्स हो रहे है एग्रेसिव शिशु रोग विशेषज्ञ और जे.के. लोन हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. अशोक गुप्ता का मानना है कि बढ़ते डिजिटलाइजेशन का प्रभाव सबसे ज्यादा किड्स पर पड़ रहा है। वे अपने कीमती समय के तीन से चार घंटे सिर्फ फेसबुक, टि्वटर जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट और मैसेजिंग पर खराब कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि "मेरे पास ऎसे कई केसेज आते हैं, जिनसे पता चला है कि बच्चे इस कारण चिड़चिड़े और एग्रेसिव हो गए हैं। इनमें 12 से 18 साल तक के बच्चे शामिल हैं। बदली खाने पीने की आदतें डॉ. गुप्ता ने बताया कि साइबर फोबिया के कारण अब बच्चों की खाने-पीने की आदत भी बदल गई है। अमूमन देखने में आ रहा है कि बच्चे चैटिंग करने या सोशल नेटवर्किंग के कारण समय पर खाना-पीना भी भूल जाते है, जिससे उनकी फिजिकल हैल्थ पर असर पड़ता है। हैबिट्स पर स्टडी साइबर क्राइम एक्सपर्ट सचिन शर्मा और सत्येन्द्र गुर्जर ने इस बारे में स्टडी की, तो सामने आए ये तथ्य- 1. युवाओ में एक से ज्यादा सोशल नेटवर्किंग अकाउंट्स रखने का चलन और प्रतिस्पर्धा है। एक युवा चैट एप्लिकेशन के माध्यम से एक दिन में औसतन 700 टेक्स्ट मेसेज सेंड करता है। 2. किड्स में सोशल नेटवर्किंग का ऎसा चस्का है, जिसके चलते वे अपनी उम्र छुपा कर 13 साल से पहले ही सोशल नेटवर्किंग साइट्स का इस्तेमाल करने लगे हैं। इस बारे में ज्यादातर पैरेंट्स को जानकारी भी नहीं होती। 3. देश में गल्र्स रिलेटेड क्राइम में 75 परसेंट ऎसे हैं, जिनमें कोई डिजिटल डिवाइस अहम कारण बना है। 4. साइबर बुलिंग और स्टॉकिंग में बढ़ रहे हैं मामले 5. लोग अपनी असली आइडेंटिटी छुपाने कर चैटिंग के जरिए कर रहे हैं ब्लैकमेलिंग। ह्यूमन सेस्टिविटी हो रही है कम एसएमएस हॉस्पिटल की क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट जयश्री जैन का कहना है कि डिजिटल वर्ल्ड में लोग दिनों-दिन इतना मशगूल हो रहे हैं कि उनमें कोगनेटिव, कोनेटिव और इफेक्ट, तीनों स्थिर पर बदलाव देखे जा रहे हैं। लोगों में इसका एडिक्शन इतना बढ़ गया है कि लोग वर्चुअल वर्ल्ड फैमिली से ज्यादा प्यारा लगने लगा है। हालात ये हैं कि पैरेंट्स बच्चों की प्रॉब्लम्स को इग्नोर करके सोशल नेटवर्किंग पर बिजी है। नतीजन उनमें ह्यूमन सेस्टिविटी कम हो रही है। इस समस्या से ऎसे बचें- 1. पैरेंट्स जब अपने बच्चों से बात करें, तो मोबाइल फोन बंद रखे या अटेंड न करें। बच्चों को समय दें, उन्हें ऑनलाइन बिहेवियर सिखाएं। 2. डिजिटल लाइफ का समय तय करें, जिससे एडिक्शन ना हो। 3. वर्चुअल लाइफ और रीयल लाइफ के फर्क को समझें। 4. पारिवारिक समय में डिवाइस को अवॉइड करें, जिससे रिश्ते बेहतर बन सकें। "Usually coming to see the baby in time to eat or drink because of social networking forget" Development of technology where people have made life easier and reduce the sense of distance, while also seeing its effects are widespread. People breakfast, lunch, dinner or even while driving most of the time on their smartphones and other gadgets seem engaging. This not only from people, but are also mentally ill. Virtual World explores the life-changing from children to elders, involving experts from the different fields to be their Rai Kids have to be aggressive Pediatrician and JK Lone Hospital Superintendent Dr. Ashok Gupta believes that the growing impact of digitalisation is on most kids. They are three to four hours of their precious time just Facebook, Twitter-like social networking sites and messaging are screwed on. He said "I have come many such cases, which have shown that children have become so irritable and aggressive. They are children of 12 to 18 years. Changed eating habits DR. Gupta cyber phobia because now children's eating habits have also changed. Often coming to see the child in due time chatting or social networking is even forget to eat or drink, which has an impact on their physical health. Study on Habits Cyber ​​crime expert Sachin Sharma Satyendra Gujjar about this study, then came the Tthe- 1. More than one social networking account holders in youth trends and competition. Through a youth chat application Send a text message is 700 a day on average. 2. Kids say that the taste of social networking, and so they hide their age from 13 years ago are beginning to use social networking sites. Most parents are not aware of this. 3. Glrs related crime in the country, such as 75 per cent which is a digital device that caused significant. 4. Buling and cyber stalking cases are on the rise 5. People can hide their true identity are chatting through blackmail. Human Sestiviti is getting low SMS Hospital Clinical Psychologist Jayshree Jain says that the digital world day by day, people are so busy that they Kognetiv, Konetiv and effects, all three are seen constant change. Addiction has increased so much that people in those more sympathetic to the Virtual World Family has begun. Problems of children ignore their parents, the situation is busy on the social networking. Resulting in them having less human Sestiviti. The problem with such Bchen- 1. Parents Talk to your children, then held off a mobile phone or not to attend. Allow the children, teach them online behavior. 2. Schedule your digital life, which is not addiction. 3. virtual life and real life understand the difference. 4. Avoid the device in the family, the relationship can improve. http://www.patrika.com/news/healthy-living/virtual-world-can-be-a-cause-of-mental-health-problem-1035694/

Source:

Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help