News Info

Go back
सीएम से मिले आयुष चिकित्सक, निरस्त पदों को बहाल करने की मांग

25 March, 2016, 02:27 AM

सीएम से मिले आयुष चिकित्सक, निरस्त पदों को बहाल करने की मांग

"पिछले दिनों शासन आयुष चिकित्सकों के 496 खाली पदों की भर्ती निरस्त कर दिया है। उन्हीं पदों को फिर से बहाल करने को लेकर आयुष चिकित्सकों ने सीएम से मुलाकात की।"
रायपुर. पिछले दिनों शासन आयुष चिकित्सकों के 496 खाली पदों की भर्ती निरस्त कर दिया है। उन्हीं पदों को फिर से बहाल करने को लेकर आयुष चिकित्सकों ने बुधवार को सीएम से मुलाकात की। सीएम ने आयुष चिकित्सकों को खाली भर्ती पदों को शीघ्र बहाल करने का आश्वसन दिया।
मालूम हो कि 18 फरवरी को 496 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती निकाली गई थी। जिसे 5 मार्च को निरस्त कर दिया गया। संघ के अध्यक्ष डॉ. अजीत पाण्ड्य ने बताया की प्रदेश भर में चिकित्सकों के पद खाली हैं। जिससे बेरोजगार डॉक्टर और प्रदेश की जनता दोनों से छल किया जा रहा है। संघ ने नियमित आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों के खाली 496 पदों को जल्द भरने की मांग की।
जूडो ने कहा कि भर्ती नहीं होने से मरीजों का इलाज प्रभावित हो रहा है। एसोसिएशन के डॉ. ऐश्वर्य साहू, डॉ. सुनील टंडन, डॉ. मुरलीधर कुर्रे ने बताया कि खाली पदों पर भर्ती पिछले छह साल से अटकी हुई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार इन खाली पदों पर लिखित परीक्षा कर भर्ती की जानी है। ऐसे में कई डॉक्टर योग्यता से बाहर हो जाएंगे।
प्रदेश में पिछले आठ साल में 2500 आयुर्वेद के डॉक्टर पंजीकृत हैं। इन्हें नौकरी का इंतजार है। डॉक्टरों ने आशंका जताई कि संविदा में काम कर रहे डॉक्टरों को कहीं नियमित तो नहीं किया जा रहा है। डॉक्टरों ने सीएम से इस संबंध में जल्द कार्रवाई की मांग की है।

Source:

http://www.patrika.com/news/raipur/raipur-ayush-doctors-seeking-to-restore-canceled-posts-1249760/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help