News Info

Go back
बीएएमएस छात्रों के रुके रिजल्ट पर कमेटी अब दो दिन बाद देगी रिपोर्ट

22 March, 2016, 07:06 AM

बीएएमएस छात्रों के रुके रिजल्ट पर कमेटी अब दो दिन बाद देगी रिपोर्ट

INDORE - बैचलर ऑफ आयुर्वेद एंड मेडिकल साइंस (फर्स्ट इयर) के दो छात्रों के रिजल्ट में अंतर आने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मामला रिजल्ट कमेटी को सौंप दिया। 48 घंटे में राय देने वाली कमेटी ने अब तक कोई निर्णय नहीं लिया। कारण यह है कि कॉपी जांचने वाले एक्सपर्ट शहर में मौजूद नहीं हैं, जिससे कमेटी ने अपनी रिपोर्ट नहीं दी। उधर यूनिवर्सिटी ने कमेटी को मंगलवार तक का समय दिया है।

बीएएमएस के फर्स्ट इयर के छात्र अभिषेक और रिजवान के मुख्य रिजल्ट और रिव्यू के नंबरों में काफी अंतर देखने को मिला है। रिव्यू रिजल्ट में करीब 10-12 नंबर बढ़ गए। रिजल्ट में अंतर आने के बाद यूनिवर्सिटी के आला अफसर सकते में आ गए। आनन-फानन में इन दोनों छात्रों का मामला रिजल्ट कमेटी को दिया गया।

सूत्रों के मुताबिक, दोनों की कॉपियां दोबारा जांचने के निर्देश दिए गए। गुरुवार तक कमेटी को अपना जवाब देना था, लेकिन कमेटी में रखे गए विषय विशेषज्ञ शहर के बाहर चले गए। यही वजह है कि कॉपी जांची नहीं गई, जबकि इन दोनों छात्रों की सेकंड इयर की परीक्षा 29 मार्च से है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशेष तिवारी ने बताया कि एक्सपर्ट के जांचने के बाद कमेटी की रिपोर्ट आएगी। उसके आधार पर यूनिवर्सिटी दोनों छात्रों के मामले में निर्णय लेगी। -नप्र

- See more at: http://naidunia.jagran.com/madhya-pradesh/bams-692760#sthash.FJLbIn2g.dpuf

Source:

http://naidunia.jagran.com/madhya-pradesh/bams-692760
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help