News Info

Go back
गर्मियों में इन बालों का कुछ करें By: Purnima

13 May, 2015, 12:56 AM

गर्मियों में इन बालों का कुछ करें By: Purnima

गर्मी होते ही सबसे ज्‍यादा समस्‍या बालों को लेकर ही होती है। जब भी घर से थोड़ा सा भी बाहर निकलो तो बाल पसीने से तर हो जाते हैं और तेज धूप बालों को बुरी तरह से झुलसा देती है सो अलग। अगर आप चाहती हैं कि गर्मियों में आपके बाल अच्‍छे रहें तो कुछ ऐसा करें देखभाल- ऐसे बचाएं बालों को - 1. अगर आपकी आदत हफ्ते में एक दिन बाल धोने की है, तो इस आदत को आप गर्मियों में बदल डालिये। हर दूसरे दिन किसी अच्‍छे शैंपू से बाल धुले, जिससे बालों की गंदगी दूर हो और सिर से बदबू भी न आए। 2. घर से बाहर जब भी जाएं तो सिर को ढक कर निकलें या फिर कोई कपड़ा बांधें। स्‍कार्फ या कपड़ा बांधते वक्‍त इस बात का ध्‍यान रखें की उसे ज्‍यादा जोर से न बांधें वरना सिर की त्‍वचा को नुक्‍सान पहुंच सकता है। 3. गर्मियों में जितना मुनासिब हो उतना ड्रायर और करलिंग का प्रयोग कम करें। अगर आपको यह करना जरुरी लगता हो तो बालों पर कंडीशनर लगाना न भूलें। 4. गर्मियों में हॉट शावर और गर्म पानी आपके बालों को रूखा और सिर की त्‍वचा को खराब कर सकता है। इसलिये सिर को धोने के लिये हमेशा ठंडे या हल्‍के गुनगुने पानी का प्रयोग करें। 5. बाल धोने के लिये हमेशा माश्‍चराइजिंग शैम्‍पू का इस्‍तेमाल करें, ये आपके रोजाना इस्‍तमाल होने वाले शैंपू से बढि़या होते हैं। इसके अलावा रोज कंडीशनर का प्रयोग करें, इससे बाल सिल्‍की और चमकदार हो जाएंगे। 6. बालों को स्‍वस्‍थ्‍य रखने के लिये पौष्टिक खाने के अलावा खूब सारा पानी भी पीना चाहिये। इससे भी बाल स्‍वस्‍थ्‍य और चमकदार रहेंगे। 7. गर्मियों में अगर आप बाहर जा रहीं हों और वहां पर आपका प्‍लान पूल या समुद्र में नहाने का बन गया हो, तो अपने सिर को किसी चीज से कवर कर लें। खारा पानी बालों को खराब कर सकता है। नहाने के बाद शैंपूर से बाल जरुर धो लें। http://hindi.boldsky.com/beauty/hair-care/2012/summer-hair-care-tips-001269.html

Source:

Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help