News Info

Go back
जानिए, सुबह उठकर नींबू पानी पीने के 9 बेजोड़ फायदे aajtak.in [Edited by: भूमिका राय] | नई दिल्ली

12 March, 2016, 07:35 AM

जानिए, सुबह उठकर नींबू पानी पीने के 9 बेजोड़ फायदे aajtak.in [Edited by: भूमिका राय] | नई दिल्ली

गर्मियां बस आ ही गई हैं और इसी के साथ घर-घर में नींबू पानी पीने-पिलाने का चलन भी बस शुरू ही होने वाला है. नींबू पानी न केवल शरीर के विषाक्त पदार्थ को दूर करके, शरीर को साफ करने में मददगार है बल्क‍ि इसके और भी कई फायदे हैं.

नींबू पानी यूं तो कभी भी ले सकते हैं लेकिन सुबह उठकर नींबू पानी पीना खासतौर पर फायदेमंद होता है. ये एक ऐसा पेय है जिस पर आप आंख बंदकर भरोसा कर सकते हैं.

जानिए, सुबह उठकर नींबू पानी पीने के फायदे:

1. सुबह उठकर एक गिलास नींबू पानी पीने से शरीर की सफाई हो जाती है. नींबू पानी बाइल जूस बनाने में भी मददगार है. बाइल जूस खाने को पचाने का काम करता है.

2. नींबू पानी शरीर में पाचक रसों के बनने को प्रोत्साहित करता है. ये पाचन क्रिया को बेहतर रखने में भी मददगार है.

3. नींबू पानी विटामिन सी के गुणों से भरपूर होता है. साथ ही इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण भी होते हैं. जिससे त्वचा के दाग-धब्बे साफ हो जाते हैं और त्वचा पर निखार आता है.

4. अगर आपको जोड़ों के दर्द की शिकायत है तो भी नींबू पानी पीना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.

5. नींबू पानी मुंह की दुर्गध को दूर करने में मददगार है. साथ ही इसके इस्तेमाल से ताजगी बनी रहती है.

6. ये शरीर के पीएच लेवल को बनाए रखने में भी सहायक है.

7. नींबू पानी विटामिन सी और पोटैशियम के गुणों से भरपूर होता है. जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बूस्ट करने का काम करता है.

8. सुबह उठकर नियमित रूप से नींबू पानी पीने से दिनभर ताजगी बनी रहती है और शरीर में पानी की कमी नहीं होने पाती.

9. अगर आप वजन घटाने का प्रयास कर रहे हैं तो सुबह उठकर नींबू पानी पीने से बेहतर दूसरा कोई उपाय नहीं.

Source:

http://aajtak.intoday.in/story/health-benefits-of-drinking-lemon-water-1-858923.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help